1. नाली न होने पर दलित बस्ती में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
सकलडीहा - वर्दी साड़ा गांव: दलित बस्ती में बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। महीनों से नाली न होने से गलियों में गंदा पानी जमा है।
प्रशासन के समझाने और आश्वासन के बाद भी कंचन, सुनीता, रीता, नीरज, संदीप सहित दर्जनों ग्रामीण धरने पर डटे हैं। मांग है - जब तक नाली निर्माण शुरू नहीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
2. सिकंदरपुर में 'जनगणना-2027' का महा-प्रशिक्षण जारी
राष्ट्रीय जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत सिकंदरपुर में शिक्षकों और प्रगणकों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन चला। शिक्षकों को डिजिटल ऐप चलाने और 100% सटीक डेटा भरने की ट्रेनिंग दी गई। यह पहला बैच 28 अक्टूबर तक चलेगा।
3. अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में फर्जीवाड़ा, मृत मरीजों के नाम पर बिलिंग का आरोप
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बड़े घोटाले का आरोप लगा है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मृत मरीजों के नाम पर भी फर्जी बिलिंग की जा रही है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठी है, वहीं शिकायतकर्ताओं को धमकी मिलने की भी बात सामने आई है।
4. नगवां-चोचकपुर पीपा पुल 15 नवंबर तक होगा चालू
चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाला पीपा पुल 15 नवंबर तक चालू हो जाएगा। PWD विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुल शुरू होने से लोगों को नाव के जोखिम भरे सफर से निजात मिलेगी।
5. UP MLC में SP-BJP में कांटे की टक्कर, कौन कहां आगे?
🔴 BREAKING 2:30 PM तक:
✅ आगरा शिक्षक - SP डॉ. आकाश अग्रवाल 5451 वोट लेकर BJP हरिकिशोर तिवारी (4462) से 989 वोट आगे
📍 वाराणसी शिक्षक: SP लाल बिहारी यादव आगे, BJP प्रमोद मिश्रा पीछे - PM क्षेत्र में उलटफेर
📍 मेरठ शिक्षक: BJP श्रीचंद शर्मा आगे | मेरठ स्नातक: SP परमिंदर भाटी आगे
📍 लखनऊ स्नातक: BJP मामूली बढ़त पर
विवाद: गोरखपुर बूथ 115 में 52 वोट ज्यादा (623 की जगह 675) और लखनऊ बूथ 97 पर बिना मोड़े बैलेट का आरोप।
पूरा LIVE यहां देखें: UP MLC Result Live Blog
0 Comments