1. कितना हुआ मतदान? दोपहर 2 बजे तक
उत्तर प्रदेश - 40.87%
• बरेली-मुरादाबाद शिक्षक में सबसे ज्यादा 59.17%
• हापुड़ में 52.17% और बुलंदशहर शिक्षक में 51.45%
• गौतमबुद्ध नगर में 38%
बिहार - शिक्षक में 57.20%
• दरभंगा शिक्षक में सबसे ज्यादा 67%
• सारण शिक्षक में 58.98%
• कोसी स्नातक में 20.36% (पूर्णिया में 33.3%)
2. चुनाव में क्या-क्या हुआ?
मुजफ्फरनगर में BJP-SP भिड़ंत: डीएवी कॉलेज बूथ के बाहर दोनों दलों में धक्का-मुक्की, DM उमेश मिश्रा को आना पड़ा।
आगरा-फतेहपुर में हंगामा: सपा ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग और धांधली का आरोप लगाया।
आजमगढ़ में 2.41 लाख नकद बरामद: निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक की गाड़ी से ₹2,41,500 बरामद, 4 हिरासत में।
बिहार में अनंत सिंह का सियासी दांव: जेडीयू में होते हुए भी जन सुराज के अनुज कुमार सिंह को समर्थन, घर पर आतिशबाजी।
महाराष्ट्र-कर्नाटक: 5 और 4 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान, नितिन गडकरी ने सपरिवार वोट डाला, मुरलीधर मोहोल ने महायुति की जीत का दावा किया।
नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे।
0 Comments