Wings Over Ganga: IAF 94th Anniversary पर Varanasi Namo Ghat पर भव्य Air Show, PM Modi होंगे मुख्य अतिथि, 100 विमान और 25 पौराणिक फॉर्मेशन

वाराणसी की धरती एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में काशी के नमो घाट पर पहली बार "विंग्स ओवर गंगा" (Wings Over Ganges) थीम पर एक मेगा एयर शो का आयोजन कर रही है।

चंदौली दर्पण को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, यह शो सिर्फ एक हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि काशी की पौराणिक संस्कृति को सलामी है।

🗓️ तारीखें और समय

• तारीखें: 22 अक्टूबर (गुरुवार), 24 अक्टूबर (शनिवार) और 25 अक्टूबर (रविवार)। 23 अक्टूबर को कोई शो नहीं होगा।
• समय: मुख्य हवाई करतब सुबह 11:40 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।
• मुख्य समारोह - 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।


✈️ क्या-क्या उड़ेगा?

कुल 100 विमान - 52 लड़ाकू, 15 परिवहन और 32 हेलीकॉप्टर। राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस, मिराज, मिग-29, जगुआर, सूर्यकिरण टीम, सारंग टीम और गरुड़ कमांडो का टच एंड गो।

🔱 खास बात: 25 फॉर्मेशन के नाम काशी पर - अस्सी, दशाश्व, त्रिशूल, केदार, ओंकार, गंगा, रुद्र, त्रिदेव, भैरव।

🚫 सुरक्षा: 12,000 सुरक्षाकर्मी, 79 अस्थायी थाने, नमो घाट से अस्सी घाट तक नावें बंद, 5 KM तक ड्रोन बैन। चंदौली वालों के लिए कटेसर और सुजाबाद घाट से Best View।

Post a Comment

0 Comments